शाजापुर से लाकर 100 का चाकू बेच रहा था 1000 में

निगम परिसर से पुलिस ने धरदबोचा, 9 चाकू जब्त
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नगर निगम परिसर से कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चाकुओं के सौदागर को पकडक़र उसके पास से 9 तड़तड़ीदार चाकू बरामद किये हैं।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद फैजान पिता शकील (24) निवासी फाजलपुरा को मुखबिर की सूचना पर नगर निगम परिसर से गिरफ्तार किया गया है। चैकिंग में उसके पास से 9 तड़तड़ीदार चाकू बरामद हुए हैं।
पूछताछ में फैजान ने पुलिस को बताया कि वह शाजापुर से चाकू खरीदकर लाया था। पुलिस को पूछताछ में फैजान ने बताया कि पहले भी वह शाजापुर से चाकू खरीदकर ला चुका है। एक चाकू 100 रुपये में खरीदकर लाता और 1000 रुपये में बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
बाइक को टक्कर मारी
महाकाल थाना पुलिस ने बताया दीपक पिता बाबूलाल पांचाल निवासी ग्राम किटिया मां पार्वतीबाई के साथ चौबीस खंबा माता मंदिर के पास से जा रहा था तभी ई रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पार्वतीबाई घायल हुईं।
तपोभूमि पर दुर्घटना
नानाखेड़ा पुलिस ने बताया संजय कुमार जैन पिता शांतिलाल निवासी महेश विहार रामकन्या परमार के साथ अपने वाहन से तपोभूमि ब्रिज के पास से जा रहे थे तभी कार चालक ने उनके वाहन में टक्कर मारी। दुर्घटना में रामकन्या परमार घायल हुईं।
कार को टक्कर मारी
माधव नगर पुलिस के अनुसार शेखर मालवीय पिता हेमराज मालवीय निवासी सांई विहार की कार को विक्रम नगर ब्रिज कोठी रोड पर ट्रक ने टक्कर मारी। दुर्घटना में शेखर को चोंटे आईं।
ऑटो ने टक्कर मारी
गोवर्धन प्रजापत पिता भेरूलाल निवासी जमालपुरा की बाइक को चिमनगंज मंडी रोड पर ऑटो ने टक्कर मारी जिससे गोवर्धन को चोंट आई है। दूसरी घटना में सपना पति निर्मल निवासी पांड्याखेड़ी को बाइक चालक ने सेठी नगर में टक्कर मारकर घायल किया।








