महाकाल क्षेत्र में घूम रही थी चोरों की टोली, 19 को पकड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन के महीने में महाकाल क्षेत्र में दर्शनार्थियों के पर्स और सामान को निशाना बनाने के लिए चोरों की टोली भी घूम रही थी। महाकाल पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से 19 लोगों को पकड़ा है। इनमें अलग-अलग राज्यों से आए महिला-पुरुष बदमाश शामिल हैं।
पहली कार्रवाई: हरसिद्धि क्षेत्र के समीप छह महिलाओं को पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि इन्होंने महाकाल सवारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, पर्स और चेन चोरी करने तथा रात में सूने मकानों में चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से चाकू, लोहे का बक्का, पाइप, पेचकस, डंडा और चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: गुड्डीबाई पति बच्चा निवासी भरतपुर (राजस्थान), सपना पति राजेन्द्र निवासी छोटी खुर्द, मुरैना, सोनिया पति राजकुमार, भरतपुर (राजस्थान), नीतूबाई पति पप्पू माली निवासी भरतपुर (राजस्थान), नरेशबाई पति रवींद्र भरतपुर (राजस्थान), सोनिया पति खन्ना, भरतपुर (राजस्थान)।
दूसरी कार्रवाई : कोट मोहल्ला क्षेत्र स्थित स्मार्ट पार्किंग के पास छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। ये सूने मकानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी की योजना बना रहे थे। इनसे तलवार, चाकू, लकड़ी के डंडे, प्लायर और चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी : सूरज पिता बंशी बावरी, निवासी कोटा (राजस्थान), सूरज पिता रमेश बावरी, निवासी भटिंडा (पंजाब), मुकेश पिता डेनियल भूरिया, निवासी भोपाल, अनिल पिता बिलसन सारे, निवासी भोपाल, बिरपाल पिता विजेंद्र ठाकुर, निवासी भरतपुर (राजस्थान), सुरेश पिता रमेश जाटव, निवासी कोटपुतली (राजस्थान)।
तीसरी कार्रवाई:चोरी की तैयारी से घूम रहे थे- पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनसे लोहे के सरिए, पाइप, डंडा, चाकू तथा अन्य औजार जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी: रामवीर पिता दंदवा निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), रईस पिता रमजान खान निवासी पलवल (हरियाणा), सतीश पिता फूलसिंह निवासी पलवल (हरियाणा), बलिया पिता मजहर निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), अरमान पिता सलीम निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), अफजल पिता शेरू निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), शरीफ पिता रमजान निवासी पलवल (हरियाणा)।
यह भी पढ़े ……..
चेन चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाई नीमच की महिला









