Popup Image
Advertisement

चेन चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाई नीमच की महिला

पुलिस ने सोने का पेंडल बरामद किया, दूसरी आरोपी की तलाश जारी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाकाल पुलिस ने चेन चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। उससे चेन में लगा माता की आकृति वाला पेंडल बरामद किया गया है। एक अन्य महिला की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला पति और परिचितों के साथ हरसिद्धि मंदिर आई थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पीछे खड़ी महिला ने उसकी सोने की चेन चुरा ली। चेन चोरी होने की आशंका में फरियादी महिला ने शोर मचाया तो पति और मौजूद लोगों ने संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अमरी बाछड़ा निवासी ग्राम हाड़ी पिपलिया, थाना मनासा, जिला नीमच बताया।

तलाशी के दौरान उससे चेन में लगा माता की आकृति वाला सोने का पेंडल बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई चेन उसने अपने साथ मौजूद दूसरी महिला को दे दी थी, जो भीड़ का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही हैै। पकड़ी गई महिला से भी पूछताछ जारी है। उससे कुछ और भी खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल वह हिरासत में है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें