Advertisement

आनंद नगर में खेल रहे थे पासे का जुआ , पुलिस ने धरदबोचा

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र के आनंद नगर में चल रहे एक जुआ पर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनसे 1.20 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। आनंदनगर क्षेत्र में मनोज गोमे के किराए के गोदाम के पीछे बल्ब की रोशनी में पासों के जरिए दांव लगाया जा रहा था।

Advertisement

पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र वाडिया (42) निवासी बागपुरा,प्रतीक वाडिया (29), विकास वाडिया (30)निवासी हाथीपुरा, विजय बैरवा (38) , मनोज गोमे (38) निवासी प्रकाश नगर, सतीश दासवानी (47) निवासी ओम साईं ओम मल्टी और दिनेश फूलवानी (50) निवासी शहीद पार्क को पकड़ा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें