Advertisement

भाभी को छेडऩे वाले को चाकू से काट डाला

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में देवर ने भाभी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव स्कूल ग्राउंड में फेंक दिया। युवक के शरीर पर 15 चोट के निशान मिले। पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस से कहा- भाभी को बदनाम करता था, इसलिए मार दिया।

Advertisement

गुरुवार शाम एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र के सिंदुरकिया गांव में एक युवक का शव मिला था। आरोपी शव को मिडिल स्कूल के पास मैदान में फेंक गया था।जांच में मृतक की पहचान सिंदुरकिया निवासी शहनवाज उर्फ साहिल (20) के रूप में हुई। हत्या की आशंका पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। संभावित गवाहों और संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। मृतक के परिजन ने कुछ लोगों पर शक जताया।

इनमें ईश्वर भी शामिल था।
पूछताछ में सामने आया कि करीब 6 महीने पहले शहनवाज पर आरोपी की मुंहबोली भाभी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मामले में बड़ावदा थाने में केस दर्ज हुआ था, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

Advertisement

इसी एंगल से जांच आगे बढ़ी। पुलिस के अनुसार, शहनवाज आरोपी की भाभी को लेकर अभद्र बातें करता था। उसे बदनाम करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें