प्रदर्शन : संसद में एनडीए-कांग्रेस सांसद आमने-सामने आए

भाजपा सांसद ने पूछा- राहुल झारखंड क्यों नहीं गए, प्रियंका बोलीं- वे छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं
नईदिल्ली, एजेंसी। संसद परिसर में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा सांसद मुकेश दलाल का भी आमना-सामना हुआ। प्रियंका के संसद पहुंचने पर भाजपा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे।
20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ था- मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल झारखंड गए हैं और छात्र प्रदर्शनकारियों से मिल भी चुके हैं। दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ था। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन में गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है।









