Advertisement

उज्जैन की हेमलता सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने भेजा भोज का न्यौता

डूब रही किशोरी की जान बचाई थी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रामघाट पर डूब रही किशोरी की जान बचाने वाली हेमलता सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने भोज में बुलाया है। वे 15 अगस्त को नईदिल्ली में होने वाले डिनर मेंं शामिल होंगी। दरअसल, उज्जैन की रहने वाली हेमलता सूर्यवंशी युवा आपदा मित्र हैं। वह सामाजिक कार्य में सेवाएं देती हैं।

इस साल पंचक्रोशी यात्रा के दौरान वह रामघाट पर ड्यूटी कर रही थीं। इस दौरान एक किशोरी गहरे पानी में चली गई। लाइफ जैकेट की मदद से उन्होंने किशोरी को गहरे पानी से बाहर निकाला था। उनकी इस बहादुरी को सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर पर आमंत्रित किया है। यह डिनर राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में 15 अगस्त की शाम 6 बजे से होगा। वह मध्यप्रदेश से इकलौती आमंत्रित हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें