Advertisement

महाकाल की सवारी में शामिल हो सकता है रोबेटिक एलीफेंट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की सवारी में रोबेटिक हाथी शामिल हो सकता है। जानवरों के हित में काम करने वाली संस्था पेटा ने श्री महाकालेश्वर मंंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रौशनकुमार सिंह को रोबेटिक एलीफेंट सवारी में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

Advertisement

दरअसल, सावन-भादौ मास में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी से एलीफेंट (हाथी) शामिल किया जाता है। इस पर मनमहेश स्वरूप में बाबा महाकाल विराजित होते हैं। भीड़ में हाथी के बिदकने और इंदौर में एक शख्स के कुचलने के बाद सवारी में भी ऐहतियात बरती जा रही है। ऐसी त्रासदी को रोकने के लिए ही पेटा ने रोबेटिक एलीफेंट शामिल करने का सुझाव दिया है। 6 लाख रुपए कीमत में यह हाथी त्रिशूर के फोर हेरिटेज आर्ट्स क्रिएशन्स ने तैयार करने का दावा किया है।

रोबेटिक एलीफेंट दस फीट ऊंचा होगा और इसका वजन करीब 800 किलो होगा। धातु, जाली और स्टील से इसे तैयार किया जाएगा। इसे रियल टच देने के लिए रबर और फाइबर की परत चढ़ाई जाएगी। इसमें पांच मोटर लगी होंगी, जिनकी मदद से यह सिर, कान, आंख, पूंछ और सूंड हिला सकता है। यह पानी की बौछार कर सकता है और इसकी सवारी भी की जा सकती है। मनमहेश को इस पर बैठाकर आसानी से सवारी में निकाला जा सकता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें