Advertisement

धीमे चल रहा है केडी गेट चौराहे से बड़े पुल तक सीसी रोड बनाने का काम

अधूरा नाला अधूरा ओवरफ्लो होने से गंदगी फैल रही

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर रोड के गाड़ी अड्डा से बडऩगर रोड के बड़े पुल तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। केडी गेट से जूना सोमवारिया तक की सड़क के आसपास के निर्माण तोड़कर दस महीने पहले सड़क खोदी गई थी। परंतु यह कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। वर्तमान में यहां 20 दिन से काम रुका हुआ है। नाला भी अधूरा पड़ा है। बरसात के कारण नाला गंदगी से लबालब है और पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। क्षेत्र के लोग परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार आगर रोड पर गाड़ी अड्डा से वीडी क्लॉथ मार्केट, निकास चौराहा, खजूरी मस्जिद से जूना सोमवारिया होते हुए बड़े पुल तक मार्ग 60 फीट चौड़ा होगा। करीब ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर सेंट्रल लाइटिंग और डिवाइडर लगाने की भी योजना है। यह कार्य इसी साल अक्टूबर तक पूरा होना है परंतु अब तक आधा काम भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया ढाबा रोड का काम 4 महीने पहले शुरू हुआ था जो पूरा हो चुका है परंतु यहां ठेकेदार ने दस महीने पहले खुदाई की थी और काम अब तक अधूरा पड़ा है।

Advertisement

रहवासियों की शिकायत बोरिंग से लाते हैं पानी

क्षेत्र के रहवासी मुजीब मुख्तार ने बताया तीन महीने पहले खुदाई के समय पाइप लाइन फूट गई थी। तभी से नल बंद हो गए हैं। घर के उपयोग के लिए बोरिंग से पानी भरकर लाते हैं। पीने के पानी के लिए नगर निगम से टैंकर भी नहीं आता है।

Advertisement

20 दिन से काम बंद पड़ा

इलेक्ट्रिक दुकान चलाने वाले कामदार पुरा निवासी हैदर अली ने बताया सड़क के लिए पहले पिछले साल अक्टूबर में सड़क खुदाई हुई थी। इससे पहले मकान तोड़े गए थे। अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। नाला निर्माण भी नहीं हुआ है। नाले का पानी फैलने से गंदगी भी फैल रही है।

निगम के अधिकारी देखने नहीं आते

रहवासी और व्यवसायी समीर हुसैन ने बताया 20 दिन से रोड का काम रुका हुआ है। शहर के अन्य स्थानों पर इसके बाद शुरू हुए काम पूरे हो गए हैं परंतु यहां काम देखने नगर निगम का कोई अधिकारी भी नहीं आता।

तीन दिन से रुका है काम, समय से पहले पूरा हो जाएगा

इस संबंध में पूछने पर नगर निगम के सब इंजीनियर विकास गुप्ता ने बताया सड़क की एक साइड का काम चल रहा है। काम के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। दूसरी तरफ की लाइन से कनेक्शन देकर वाटर सप्लाय किया जा रहा है। छह दिन से काम बंद होने की बात गलत है। बरसात होने के कारण तीन दिन से काम बंद है। बारिश में नाला ओवरफ्लो हो जाता है इसलिए गंदगी फैली होगी। उसे साफ करवा देंगे। काम धीमा होने के संबंध में गुप्ता ने कहा कि टाइम लिमिट में काम पूरा करवा लेंंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें