Advertisement

आजादी उत्सव : तिरंगे सामानों की बढ़ी मांग, बाजार में दिखी देशभक्ति की रौनक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर शहर के बाजारों में तिरंगे रंग के सजावटी सामान और देशभक्ति से जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर तिरंगे बैज, बैंड, पिन, हेयर बैंड, झंडियां, तिरंगे रंग के खिलौने और अन्य आकर्षक सामग्री ग्राहकों को लुभा रही है। बाजार में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक इन उत्पादों की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बिक्री और बढऩे की संभावना है।

Advertisement

फ्रीगंज स्थित टॉवर क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से ठेला लगाकर सामग्री बेच रहीं जयराम सुनीता ने बताया कि इस बार उनके ठेले पर तिरंगे के रूप में बनी फिरकी, मास्क, दुपट्टे, हेयरबैंड, रबरबैंड सहित कई तरह के आकर्षक सामान उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार तिरंगे रंग के उत्पादों की कीमत 10 से लेकर 500 रुपए तक है। कम कीमत वाले बैज और छोटे सजावटी सामान से लेकर आकर्षक तिरंगे पिन, बैंड और अन्य सामग्री बाजार में उपलब्ध है।

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ इनकी बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही तिरंगे की टी-शर्ट भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। जयराम सुनीता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर ग्राहकों का लगातार आना-जाना बना हुआ है। तिरंगे रंग के उत्पादों की काफी मांग है और लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह की सामग्री खरीद रहे हैं। बच्चों और युवाओं में खासतौर पर तिरंगे बैज, बैंड और अन्य सजावटी सामान को लेकर उत्साह है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें