Advertisement

नागपंचमी और महाकाल सवारी को लेकर उज्जैन में ट्रैफिक प्लान लागू ,जानें पार्किंग और डायवर्जन रूट

उज्जैन। नागपंचमी, सावन सोमवार और श्री महाकालेश्वर सवारी के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। रविवार दोपहर से यह प्रभावी हो गया। इसके मुताबिक हरिफाटक टी-महाकाल चौराहा, इंटरपिटीशन सेंटर, वेधशाला से जयसिंहपुरा और चारधाम पार्किंग तक सारे प्राइवेट वाहन बंद रहेंगे।

Advertisement

यह मार्ग पूरी तरह बंद

  • हरिफाटक टी- महाकाल चौराहा, इंटरपिटीशन सेंटर
  • वेधशाला- जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग
  • शंकराचार्य चौराहा- नृसिंह घाट, दानीगेट
  • भूखीमाता टर्निंग- नृसिंह घाट
  • दौलतगंज- लोहे का पुल
  • कंठाल चौराहा से छत्रीचौक
  • तेलीवाड़ा- कमरी मार्ग
  • दानीगेट से गणगौर दरवाजा
  • केडी गेट से टंकी चौराहा
  • भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग

यहां रहेंगी पार्किंग

Advertisement
  • बडऩगर रोड के वाहन मुरलीपुरा, भेरूपुरा होकर कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।
  • नागदा की ओर से आने वाले मोहनपुरा ब्रिज, शंकराचार्य चौराहे के पास पार्क होंगे।
  • आगर से आने वाले वाहन मकोडिय़ा आम, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे।
  • आगर से आने वाली बसें और बड़े वाहन चौपाल सागर , मोहनपुरा ब्रिज होते हुए राठौर क्षत्रिय तेल समाज की धर्मशाला में पार्क होंगे।
  • मक्सी, देवास, भोपाल और इंदौर से आने वाले फोर व्हीलर की पार्किंग इंपीरियल गार्डन, कर्कराज पार्किंग में होगी। यह पार्किंग फुल होने पर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर और प्रशांति धाम में वाहन खड़े होंगे।

हैवी वाहन यू डायवर्ट होंगे

  • इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी जाने वाले वाहन तपोभूमि से बडऩगर बायपास, चंदेसरी अंडरपास, मारूति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप (नागझिरी) से लालपुर होकर गुजरेंगे।
  • मक्सी से देवास और इंदौर की तरफ जाने वाले वाहन श्री सिंथेटिक्स परिसर, सैफी पेट्रोल पंप (नागझिरी) वाले रास्ते का उपयोग करना होगा।
  • नागदा, उन्हेल से उज्जैन होकर इंदौर देवास जाने वाले भारी वाहन साड़ू माता की बावड़ी, सिंहस्थ बायपास, मोहनपुरा, धरमबड़ला ब्रिज से जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें