Advertisement

ईमानदारी की मिसाल : सडक़ पर मिली नोटों की गड्डी, थाने में जमा कराई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आज के दौर में अगर सडक़ पर नोटों की गड्डी मिल जाए तो कोई उसे नहीं लौटएगा। पर नगरनिगम के एक कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल कायम की। उन्होंने नोटों की यह गड्डी थाने में जमा करा दी।

Advertisement

दरअसल, नगरनिगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मनसुखलाल चौहान शनिवार दोपहर करीब ३.३० बजे चिमनगंज मंडी क्षेत्र से वाहन लेकर गुजर रहे थे। वे नगरनिगम की मृत पशुओं को ढोने वाला वाहन चलाते हैं। ट्रेचिंग ग्राउंड की तरफ जाते समय उन्हें हार्डवेयर दुकान के सामने सडक़ पर नोटों की गड्डी पड़ी दिखाई दी।

हमेशा भीड़ से भरी रहने वाली इस सडक़ पर स्वतंत्रता दिवस के कारण भीड़ कम थी, ऐसे में ज्यादा लोगों की नजर गड्डी पर नहीं पड़ी। चौहान और उनके सहायक ने गड्डी उठाई और गाड़ी खाली कर सीधे चिमनगंज थाने पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने नोट जमा कर दिया। गड्डी में ११,४०० रुपए थे। डयूटी पर मौजूद अफसर ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की और अपनी तरफ से ५०० रुपए का इनाम दिया। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि यह नोट किसके थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें