Advertisement

संडे को जाम में फंसा रहा उज्जैन

उज्जैन। वीकेंड के संडे ने शहर जाम कर दिया। लगातार तीन दिन की छुट्टी (शनिवार, रविवार, सोमवार को नागपंचमी) के कारण शहर का करीब-करीब हर हिस्सा रविवार को जाम रहा। सबसे बुरी स्थिति पुराने शहर की रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु-सैलानियों के पहुंचने से होटल, लॉज, धर्मशालाएं फुल रहीं।

Advertisement

इसकी वजह से पूरे उज्जैन शहर में ट्रैफिक का दबाव देखा गया। हाल यह था कि शहर के भीतर के रास्ते तो जाम से लॉक्ड थे ही बाहरी क्षेत्र खाक चौक-अंकपात माग, मंगलनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर वाले रास्तों पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें थीं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु हों या शहर के आम लोग, सभी को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बीच अब सवाल है— आखिर उज्जैन ट्रैफिक कब सुधरेगा?

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें