कुमार विश्वास भस्म आरती में में शामिल हुए ,बोले – हर सावन में बुला लेते हैं बाबा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कवि और कथा वक्ता कुमार विश्वास रविवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए। वे सुबह मंदिर आए और भगवा सोला पहनकर आरती मेें शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने भगवान श्री महाकालेवर की पूजा-अर्चना की।
दर्शन उपरांत अपने अनुभव साझा करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि यह महज संयोग नहीं, बल्कि बाबा महाकाल की विशेष कृपा है कि हर सावन माह में किसी न किसी बहाने उनकी हाजिरी यहां सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने बताया कि हिन्दू परंपरा में सावन सबसे पवित्र महीनों में से एक है और ऐसे पावन समय में महाकाल के चरणों में हाजिरी लगना उनके लिए संचित पुण्य कर्मों का फल है। उन्होंने भगवान के चरणों में कृतज्ञता और देश-दुनिया के कल्याण के लिए प्रार्थना अर्पित की।
अपनी प्राचीन गरिमा की ओर बढ़ रहा है देश
भारत की स्वतंत्रता के संदर्भ में बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि देश अपनी प्राचीन गरिमा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा महाकाल की नगरी में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। देश के युवाओं से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और आज का युवा अपनी चेतना व सांस्कृतिक पहचान को लेकर पहले से कहीं अधिक जागरूक व सतर्क है।









