रामघाट पर महिला को डूबने से बचाया

उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह बाहर से आई श्रद्धालु मुस्कान पिता रतनलालजी (19) निवासी खिलचीपुर जिला राजगढ़ नहाते वक्त पानी में डूबने लगी। मौके पर तैनात होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने उसे डूबते हुए देखा तो तत्काल नदी में छलांग लगा दी। और महिला को सकुशल सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। परिवारजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड सैनिक के इस बहादुरी पूर्ण कार्य की सराहना की।
Advertisement
Advertisement









