Advertisement

सावन में बिका साढ़े 7 करोड़ रुपए का लड्डू प्रसाद

19 दिनों में 77.51 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नागपंचमी पर 4 लाख अधिक आए

Advertisement

उज्जैन। सावन के 20 दिनों में दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर से 7 करोड़ रुपए से अधिक का लड्डू प्रसाद खरीदा है। सावन के इन 20 दिनों साढ़े 77 लाख दर्शनार्थियों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।मंदिर सूत्रों के मुताबिक सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी। 18 अगस्त तक 20 दिन में दर्शनार्थी मंदिर से 1553 क्विंटल लड्डू प्रसाद ले गए हैं। जिससे मंदिर समिति के खाते में 7 करोड़ 45 लाख रुपए आए हैं। मंदिर सूत्रों के मुताबिक यह एक रिकार्ड है।

नागपंचमी पर भी इस बार पिछले साल के मुकाबले 4 लाख अधिक दर्शनार्थी पहुंचे हैं। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा हेड काउंटिंग मशीन से की गई गिनती के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक साल 2025 में 24 घंटे में 8 लाख श्रद्धालुओं ने नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे। वहीं, इस साल यह आंकड़ा 4 लाख बढक़र सीधे 12 लाख तक पहुंच गया।

Advertisement

सावन में आए 77.51 लाख दर्शनार्थी

मंदिर समिति के मुताबिक 30 जुलाई से 17 अगस्त तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में 77 लाख 51 हजार 231 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

Advertisement
दिनांक श्रद्धालु
30 जुलाई 2,23,542
31 जुलाई 2,79,841
01 अगस्त 4,19,732
02 अगस्त 4,76,109
03 अगस्त 6,13,849
04 अगस्त 3,17,331
05 अगस्त 2,97,649
06 अगस्त 3,00,296
07 अगस्त 3,35,893
08 अगस्त 3,67,184
09 अगस्त 4,82,645
10 अगस्त 5,86,497
11 अगस्त 3,18,723
12 अगस्त 2,98,337
13 अगस्त 2,83,155
14 अगस्त 3,07,534
15 अगस्त 6,57,218
16 अगस्त 7,02,469
17 अगस्त 4,83,227
कुल 77,51,231

 

श्रावण कला महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नाम शिवत्व दिया गया है। इसी के तहत मंदिर समिति इसके पहले बी प्रॉक की भजन संध्या भी आयोजित कर चुकी है।

23 को हंसराज रघुवंशी व किशन भगत जमाएंगे शिवत्व का रंग
उज्जैन। श्रावण कला महोत्सव के तहत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति इस सोमवार 23 अगस्त को प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी और किशन भगत की भजन संध्या कराएगी। शक्ति पथ पर शाम 7 बजे से यह कार्यक्रम होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें