Advertisement

एलिवेटेड : आगर रोड पर पिलर के लिए गड्ढे खुदना शुरू

सिंहस्थ के पहले तैयार करने की प्लानिंग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एलिवेटेड कॉरिडोर का काम बुधवार से शुरू हो गया। पाइल के लिए आगर रोड पर चरक अस्पताल के सामने ड्रिल मशीन ने खुदाई शुरू कर दी थी।

आगर रोड पर बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज के लिए प्रशासन जी-जान से जुट गया है। बुधवार सुबह चरक अस्पताल के सामने ब्रिज के पिलर के लिए ड्रिल मशीन ने गड्ढे खोदने शुरू कर दिए हैं। सिंहस्थ विभाग ईई अवनींद्र सिंह ने बताया कि काम तेजी से होगा, सिंहस्थ के पहले इसे हर हाल में पूरा करने की प्लानिंग है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम उज्जैन पहुंचेंगे। वे शाम को कालिदास अकादमी मे आयोजित कार्यक्रम में कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे।

Advertisement

होर्डिंग्स से भ्रम की स्थिति: एलिवेटेड कॉरिडोर के होर्डिंग्स को लेकर बुधवार को भ्रम की स्थिति बनी। कोठी पैलेस पर लगे इस होर्डिंग्स में कॉरिडोर का भूमिपूजन संपन्न करने का संदेश है। जबकि भूमिपूजन शाम 6 बजे होना है। कॉरिडोर के इंदिरानगर से नीलगंगा चौराहे और निकास से इंदौरगेट तक बनाने का हवाला दिया है। जबकि अब तक कॉरिडोर हरिफाटक ओवरब्रिज की तीसरी भुजा से इंदिरानगर तक बनने की बात की जाती रही है। दोनों प्रोजेक्ट की दूरी जोडक़र 5.30 किलोमीटर और लागत 945. 20 करोड़ बताई गई है।

संभाग आयुक्त आशीष सिंह से मिलने पहुंचे व्यापारी
ब्रिज निर्माण मामले में देवासगेट क्षेत्र के व्यापारी बुधवार सुबह संभाग आयुक्त आशीष सिंह से मिलने सिंहस्थ मेला कार्यालय पहुंचे थे। ये लोग मंगलवार को भी गए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद से कलेक्टर रौशन कुमार सिंह से मिलकर लौट आए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें