Advertisement

एनटीए ने 600 विशेषज्ञों को हटाया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रश्नपत्रों में गलतियां सामने आने के बाद करीब 600 प्रोफेसरों और विशेषज्ञों को हटा दिया है। इनकी जगह अब नई विशेषज्ञ टीम परीक्षा प्रक्रिया में काम करेगी।

Advertisement

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद उसकी गुणवत्ता और शुद्धता की कम से कम चार स्तरों पर जांच की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रश्नपत्रों में गलतियों और अन्य खामियों को परीक्षा से पहले ही दूर करना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया में सख्ती बरतने और प्रश्नपत्रों की जांच व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर अंतिम रूप देने तक कई स्तरों पर विशेषज्ञों की निगरानी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें