Advertisement

स्विफ्ट-एसयूवी की टक्कर में विधायक समेत 6 घायल

दूसरी लेन से आई कार डिवाइडर से टकराकर भिड़ी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के आईटीओ ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक स्विफ्ट कार और एसयूवी में टक्कर हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए। इनमें दो लोग भाजपा और आप के विधायक हैं। हादसा पुराने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने पीडब्ल्यू ऑफिस के पास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट 32 साल के आशुतोष पांडे चला रहे थे।

कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। दूसरी तरफ इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा आप विधायक अनिल झा और कर्नाटक के भाजपा विधायक अभय पाटिल समेत लोग मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर से आईटीओ की तरफ जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही इनोवा से टक्कर हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें