Popup Image
Advertisement

कार की टक्कर से कावड़ ले जा रहीं दो महिलाओं पर गिरा बिजली पोल , एक की मौत, दूसरी गंभीर

शाजापुर। सावन के चौथे सोमवार को मक्सी-सिरोलिया रोड पर सड़क हादसा हो गया। झरनेश्वर महादेव मंदिर के पास तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल टूटकर सड़क किनारे कावड़ लेकर जा रही दो महिलाओं पर गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई थी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खंती में पलट गई। वहीं, टूटा हुआ पोल कावड़ यात्रा में शामिल दोनों महिलाओं के ऊपर जा गिरा। हादसे में ग्राम बारडवा जिला उज्जैन निवासी 63 वर्षीय श्यामू बाई पत्नी ईश्वरलाल और राधा बाई पत्नी बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्यामू बाई को मृत घोषित कर दिया वहीं राधा बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मक्सी पुलिस को सूचना दी। एएसआई रघुवंशी ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें