कॉसमॉस के सामने से बुलेट दौड़ाई पीछा कर पकड़ा, सबक भी सिखाया

चाकूबाजी और हत्या की बढ़ी घटनाओं के बाद पुलिस उतरी सड़क पर
उज्जैन। सावन में कानून-व्यवस्था में जुटी रहने वाली पुलिस ने एकाएक बढ़ी चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाओं के बाद अचानक रात्रि गश्त शुरू की है। शनिवार को एसपी प्रदीप शर्मा मैदान में थे तो रविवार रात उनके मातहतों ने मोर्चा संभाला। इंदौर रोड, देवास रोड से लेकर हर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सीएसपी दीपिका शिंदे और श्वेता गुप्ता टीम के साथ उतरीं और धरपकड़ शुरू की। शहर में रात की रौनक का केंद्र बने कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा, महाकाल वाणिज्य केंद्र जैसे इलाकों में रात करीब 1 बजे तक पुलिस जांच करती है।
क्या किया पुलिस ने
रात में तफरी करने लोगों को रोका, उनके दस्तावेज चैक किए।
पुरुष और युवाओं के वाहनों की डिक्की की तलाशी ली गई।
बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर हुड़दंग मचाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कॉसमॉस मॉल चौराहे के पास कुछ युवकों ने बुलेट चैकिंग देखकर बुलेट दौड़ाई से पीछाकर इन्हें पकड़ा और पुलिसिया सबक सिखाया गया।









