Advertisement

पिता को अस्पताल ले जा रहे पुत्र की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

मौत, मातम और मार्ग : शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर दूसरे दिन भी हुआ भीषण हादसा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। रविवार के बाद सोमवार को भी शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से एक शिक्षक के परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद बाइक को टक्कर मारने वाला पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। रविवार को भी बाइक सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार तिलावद निवासी शिक्षक अमर सिंह मालवीय अपने पिता जगन्नाथ मालवीय को इलाज के लिए शुजालपुर ले जा रहे थे। वे तिलावद के शासकीय स्कूल में पदस्थ थे। दोपहर करीब 12.30 बजे सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर सिंह और जगन्नाथ मालवीय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया, जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सीहोर जिले के गवाखेड़ी निवासी शिक्षक विजेंद्र ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल शुजालपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ भी लग गई। हादसे के शिकार पिता-पुत्र की जान बचाने के लिए सीपीआर भी दिया, लेकिन हादसे के तुरंत बाद ही दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तिलावद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पोलायकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन अरनियाकला गांव के किसी व्यक्ति का है। उसे फरार बताया जा रहा है।

एक दिन पहले युवक भी हुआ था हादसे का शिकार

Advertisement

शुजालपुर-आष्टा मार्ग पर एक हफ्ते के भीतर तीसरा बड़ा सड़क हादसा है, जिसमें अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन पहले भी ऑप्टीकल पर काम करने वाले यश पंवार की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसकी बाइक टर्न ले रही टै्रक्टर-ट्राली से टकरा गई थी। वहीं सोमवार को फिर पिता-पुत्र की मौत हो गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें