Advertisement

चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था, पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को धमकाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ा और जमकर धुनाई की। आरोपी को जब सड़कों पर घुमाया गया तो वह कान पकड़कर माफी और छोड़ देने की गुहार करता रहा।

Advertisement

दरअसल, सोमवार की रात जय गुरुदेव आश्रम के पास आरोपी उधम मचा रहा था। वह आने-जाने वालों को चाकू दिखाकर डरा रहा था। पुलिस पहुंची तो उसने दौड़ लगा दी लेकिन उसकी रेस ज्यादा देर नहीं चली। दबोचकर उसे थाने लाया गया। पूरी रात उसकी प्रसाद सेवा चलती रही। आरोपी पंवासा की शीतला माता की गली निवासी कन्हैया उर्फ मुकेश मालवीय है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी का मंगलवार की शाम क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान फिर से पाइप बजाए गए। आरोपी रहम की भीख मांगता रहा, पर पुलिस उसे कूटती रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें