Advertisement

भारत ने नेपाल के लिए भेजी 8वीं राहत खेप

35 टन सामग्री काठमांडू पहुंची

Advertisement

नई दिल्ली। नेपाल में भीषण बाढ़ और आपदा के बाद भारत ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। भारत ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के C-17 विमान से 35 टन राहत सामग्री और जरूरी उपकरणों की आठवीं खेप नेपाल भेजी। यह राहत सामग्री काठमांडू पहुंच गई है।

130 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेज चुका भारत

Advertisement

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने नेपाल के लिए अब तक आठ विशेष उड़ानों के जरिए 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है। इसके अलावा भारत ने राहत, बचाव और फोरेंसिक कार्यों में मदद के लिए 54 विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा है।

राहत सामग्री में अस्थायी शेल्टर, कंबल, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दवाइयों के साथ टनल एवं मलबा बचाव उपकरण, डीएनए किट, पोर्टेबल जनरेटर, लाइटिंग टावर और पानी निकालने वाले पंप शामिल हैं। भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल सेना के साथ मिलकर अभियान में जुटी है।

Advertisement

1367 लोगों की मौत, 5 हजार से ज्यादा लापता

नेपाल में बाढ़ और ग्लेशियर से जुड़ी इस भीषण आपदा में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार तक 1365 शव बरामद किए जा चुके थे, जबकि ताजा रिपोर्टों में यह संख्या 1367 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 5,300 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बचाव दल दुर्गम इलाकों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भारत की फोरेंसिक टीम भी नेपाली अधिकारियों के साथ डीएनए जांच के जरिए मृतकों की पहचान में सहयोग कर रही है।

भारत ने कहा है कि वह नेपाल के लोगों और सरकार को राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता जारी रखेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें