‘ओये चिल मार’ की टीम पहुंची महाकाल

उज्जैन। फिल्म ‘ओये चिल मार’ की टीम गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और दर्शन किए। टीम में निर्माता तुलसीराम, निर्देशक नितिन एम. रोकड़े, अभिनेता श्रेय पारीक, तेजस देव, शिखा पांडे सहित फिल्म में काजल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भी मौजूद रहीं। टीम ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
Advertisement
फिल्म की टीम इन दिनों ‘ओये चिल मार’ के प्रमोशन के सिलसिले में मध्य प्रदेश के दौरे पर है। भोपाल में फिल्म की स्टारकास्ट ने मीडिया से बातचीत के साथ फिल्म के प्रचार-प्रसार में हिस्सा लिया।
Advertisement









