Advertisement

पगारा में दीवार बनाने पर हुआ विवाद समझाने गए बुजुर्ग व मंत्री को पीटा

पंचायत मंत्री और बुजुर्ग महिला उज्जैन रैफर

Advertisement

उज्जैन। उन्हेल के पास ग्राम पगारा में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना में घायल पंचायत मंत्री और बुजुर्ग महिला को उन्हेल से उज्जैन रैफर किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरियादी अर्जुन ने पुलिस को बताया घर के पीछे उनकी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अर्जुन के साथ उसके पिता पदमसिंह, दादी बसंताबाई दीवार बनने का काम देख रहे थे तभी पड़ोसी भैरूसिंह और उसके बेटे अर्जुन, राहुल और संजय आए और दीवार को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ा तो निराकरण के लिए पदमसिंह ने गांव के सरपंच दशरथ और मंत्री अशोक को बुलाया।

Advertisement

सरपंच और सचिव ने दीवार पदमसिंह की जमीन पर बनने की बात कही तो आरोपियों ने विवाद किया और पत्थर फेंकने लगे। पत्थर से अर्जुन आंजना को बाएं हाथ, कमर और छाती पर, दादी को बसंताबाई को दाहिने कंधे पर तथा मंत्री अशोक को सिर पर चोट लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गांव के लोग घायलों को उन्हेल अस्पताल ले गए जहां से तीनों को उज्जैन चरक अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी भैरुसिंह पिता भागीरथ आंजना, उसके बेटे अर्जुन, राहुल और संजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें