Popup Image
Advertisement

रेलवे स्टेशन से आभूषण चुराने वाले 4 आरोपी जीआरपी की हिरासत में

उज्जैन। ट्रेनों में रात के समय यात्रियों को सामान चुराने वाले चार आरोपियों को जीआरपी ने हिरासत में लिया है। यह सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। चोरी का माल जब्त करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

पिछले दिनों महाराष्ट्र से इंदौर जा रही महिला के साथ ट्रेन के एसी कोच में कंगन चुराने की घटना हुई थी। इस संबंध में पीडि़त महाराष्ट्र निवासी महिला ने उज्जैन जीआरपी में प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में जीआरपी कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हालाकि चोरी गए आभूषण अभी जब्त नहीं हुए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने बताया आभूषण चोरी के मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चारों सदिग्ध महाराष्ट्र के हैं। पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

बुजुर्ग और महिलाओं को बनाते थे निशाना
पूछताछ में चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया बुजुर्ग और चलने में कमजोर महिलाओं को निशाना बनाते थे। चोरी करने के बाद अक्सर महिलाएं पीछा नहीं कर पाती हैं और सामान के चक्कर में व्यस्त रहती हैं इसलिए महिलाओं के आभूषण चुराना ज्यादा आसान रहता है।

Advertisement

डोडाचूरा : मामले में गिरफ्तार महिलाओं को ले गए घटनास्थल
जीआरपी थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया पिछले दिनों डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार महिलाओं को रेलवे स्टेशन ले गए थे। गिरफ्तारी के बाद प्रक्रिया के अनुसार जिस स्थान से डोडाचूरा पकड़ा था महिलाओं से स्थान की तस्दीक करवाई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें