शाही मस्जिद के पास दिखा संदिग्ध युवक, पुलिस ने पकड़ा तो थाना घेरा

उज्जैन। शाही मस्जिद के पास सोमवार रात एक संदिग्ध युवक को पकडक़र खाराकुआं थाने में बंद करने पर भीड़ जमा हो गई। रात करीब 11 बजे से शुरू हुआ थाने का घेराव रात 12 बजे तक चला। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।
दरअसल, हेलावाडी का शाहबाज रात करीब 10 बजे शाही मस्जिद के बाहर खड़ा था। इस दौरान मस्जिद के भीतर मीटिंग चल रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से बाहर पुलिस बल तैनात था। युवक की गतिविधि संदिग्ध देख उसे थाने ले जाया गया। इस बात की जानकारी जब संप्रदाय विशेष के लोगों को लगी तो खाराकुआं थाने पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के मुताबिक भीड़ जामा मस्जिद से लेकर मिर्जा नईम बेग मार्ग तक थी। चूंकि शाही मस्जिद का मसला भी चल रहा है और खड़े हनुमान का भी। ऐसे में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोग फोन लगाकर एक दूसरे से स्थिति पता करते रहे। आखिरकार रात १२ बजे शाहबाज को पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद भीड़ भी छंट गई।









