Advertisement

संघ कार्यालय में ही ठहरेंगे आरएसएस सुप्रीमो डॉ. भागवत, सुरक्षा तेज की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उज्जैन रुकने का अभी तक प्लान नहीं

Advertisement

उज्जैन। आरएसएस सुप्रीमो और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शहर दौरे ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। आरएसएस सुप्रीमो डॉ. मोहन भागवत रात्रि विश्राम सरदारपुरा स्थित आरएसएस कार्यालय आराधना में ही करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अब तक उज्जैन में रुकने का प्लान तय नहीं है।

डॉ. भागवत 17 सिंतबर की दोपहर तक उज्जैन पहुंचेंगे। अरविंदनगर स्थित महाकाल परिसर में शाम 5.30 से 7.30 तक वे दायित्ववान कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। मीटिंग का एजेंड यूं तो सामने नहीं आया है लेकिन इसमें जेन-जी और जेन-अल्फा, समाज में हो रहे बदलाव और नए कार्यक्रमों पर विचार होगा। सूत्रों के मुताबिक अब तक के कार्यक्रम के अनुसार भागवत रात्रि विश्राम सरदारपुरा स्थित आरएसएस कार्यालय आराधना में ही करेंगे। पर सुरक्षा कारणों से अंतिम मौके पर स्थान बदला भी जा सकता है। 18 सितंबर को वे गीता भवन में होने वाली युवा धर्म संसद में शामिल होंगे।

Advertisement

सुबह 11 बजे के सत्र में वे पहुंचेंगे। तीन दिवसीय युवा संसद 17 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर तक चलेगी। डॉ. भागवत के खड़े हनुमान मंदिर जाने की चर्चा जरूर है लेकिन ऑफिशियल कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

नितिन नवीन दीपोत्सव में शामिल होंगे: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर की शाम शहर पहुंचेंगे। वे शिप्रा के घाटों पर होने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिलहाल उनका आरएसएस सुप्रीमो के साथ कोई कार्यक्रम तय नहीं है। उनका रात्रि विश्राम भी अभी तय नहीं है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विस्तृत कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। फिलहाल रात्रि विश्राम जैसा कुछ भी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें