Advertisement

रोडीज विनर आंचल ने खोली मुंबई के महंगे घर की सच्चाई

CID जैसे शो में काम कर चुकीं ‘एमटीवी रोडीज़ 8’ विनर आंचल खुराना ने अपनी रियल लाइफ की वो सच्चाई दुनिया से शेयर की है जिसे सिलेब्रिटीज़ अक्सर छिपाए रखना पसंद करते हैं।

Advertisement

आपने भी देखा होगा कि अक्सर बड़ी-बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर अपना हाउस टूर कराते हैं लेकिन आंचल का व्लॉग मुंबई में जिंदगी गुजारने से जुड़ा वो सच है जिसे लोग दिखाना नहीं चाहते। आंचल ने दिखाया कि कैसे 1 BHK अपार्टमेंट के लिए 70,000 रुपये किराया देती हैं, जहां से कोई खूबसूरत स्विमिंग पूल, गार्डन या समंदर का किनारा नहीं बल्कि दूर-दूर तक फैला चॉल का ही नजारा है।

एक्ट्रेस ने मजाक करते हुए ये भी कहा कि “एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में 14 साल से अधिक समय बिताने के बावजूद मुंबई में घर खरीदना अभी भी एक दूर का सपना ही है। मुझे अपना घर मुंबई में लेने के लिए 400-500 साल लग जाएंगे।”

Advertisement

खिड़की के सामने एक विशाल झुग्गी बस्ती

अपने घर की एक झलक दिखाते हुए, आंचल ने सबसे पहले अपनी रसोई दिखाई और कहा, ‘यह हमारी छोटी सी रसोई है, जो सामान से भरी हुई है। यहीं पर मैं अपना वॉशिंग मशीन भी रखती हूं।’ इसी के साथ उन्होंने अपने घर से दिखने वाला नजारा दिखाया, जो एक विशाल झुग्गी बस्ती की ओर खुलता है। उन्होंने कहा, ‘हम क्या कर सकते हैं? इतने बजट में इतना ही मिलता है।’

Advertisement

अलमारियां दिखाईं जिनमें जिनमें रखे हैं महंगे कपड़े और बैग

आंचल ने अपनी अलमारियां दिखाईं जिनमें वह अपने कपड़े और महंगे बैग रखती हैं। अपने डिजाइनर हैंडबैग्स दिखाए और व्यंग्य भरे लहजे में कहा- मेरे पास तो हैंडबैग हैं ही नहीं। इस दौरान उन्होंने अपने कुछ बैग के ब्रैंड्स दिखाते हुए YSL, Gucci, Michael Kors, Coach और Louis Vuitton जैसे ब्रांड्स का नाम लिया।

‘सुअर की तरह रहती हूं मैं, गंध में पड़ी रहती हूं’

इसके बाद वो पहुंचीं अपने बेडरूम की ओर । वो कहती दिख रही हैं, ‘लोग कमरा साफ करके अपने घर का वीडियो बनाते हैं, हम जैसे रियल में रहते हैं वैसे ही बनाते हैं। गंध में, सुअर की तरह रहती हूं मैं, गंध में पड़ी रहती हूं। मेरे घर में खिड़कियां इतनी हैं कि पूछो मत। वहीं उन्होंने एक छोटा सा कमरा भी दिखाया जिसका इस्तेमाल वह अपने कपड़े और डिजाइनर बैग रखने के साथ-साथ पूजा-पाठ के लिए करती है। उन्होंने वो जगह भी दिखाई जहां मेहमानों के लिए एक बिस्तर रखा है और मजाक में कहा कि वह इसका इस्तेमाल अपने कपड़े सुखाने के लिए करती हैं।

उनका फ्लैट 13वीं मंजिल पर स्थित है

आंचल ने इस वीडियो में बताया है कि उनका फ्लैट 13वीं मंजिल पर स्थित है। एक छोटी सी टेबल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने मजाक में उसे अपना ‘बार’ कहा।

कलर्स टीवी के शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ का हिस्सा हैं। ‘

वर्कफ्रंट की बात करें तो आंचल फिलहाल कलर्स टीवी के शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ का हिस्सा हैं। ‘एमटीवी रोडीज़ 8’ जीतने के बाद से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जहां उन्होंने महिमा मकवाना के साथ ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें