Advertisement

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, भारत को मिला पहला रिकर्व गोल्ड

साल्टिलो (मेक्सिको): शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने जापान के नाकानिशी जुन्या को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बनकर इतिहास रच दिया। विश्व रैंकिंग में 10वीं रैंक हासिल किए 25 साल के धीरज ने 2023 और 2024 सत्र की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस बार शानदार प्रदर्शन किया।धीरज बोम्मादेवरा ने रोमांचक खिताबी मुकाबले में विश्व नंबर 20 नाकानिशी को 6-5 (28-28, 28-29, 29-28, 28-30, 28-27) से हराया। पांच सेट के मुकाबले के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था, जिसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने 10-9 से जीत दर्ज की। धीरज इसी महीने होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

Advertisement

2022 में वह सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।इस जीत के साथ धीरज विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी का 16 साल का इंतजार भी खत्म किया है। जयंत तालुकदार पिछले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज थे, जिन्होंने 2010 में एडिनबर्ग में कांस्य पदक जीता था।

धीरज के अलावा डोला बनर्जी विश्व कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाली अन्य भारतीय हैं। उन्होंने 2007 में दुबई में महिला व्यक्तिगत वर्ग का खिताब जीता था। विश्व कप फाइनल में भारत की ओर से सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड दीपिका कुमारी के नाम है। उन्होंने आठ बार की भागीदारी में पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें