जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले आमिर खान

जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले आमिर खान, हाथ जोड़े फिर गले मिले
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज जी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं। अंदेशा लगने लगा है कि आमिर खान कहीं कोई नया प्रोजेक्ट तो लेकर नहीं आ रहे हैं! महाराज जी ने इसी दौरान मुंबई के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की
आमिर खान एक तरफ जहां गणेश उत्सव के दौरान तस्वीरों और वीडियोज से ध्यान खींच रहे हैं, वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ललकारा’ को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ काम करते नजर आएंगे। यानी ‘लगान’ की जोड़ी फिर साथ होगी।
टीम ने लिखा खास केप्शन
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज जी की टीम ने आमिर खान के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जब अध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियां एक साथ आएं।’
तस्वीरों में आमिर खान हल्के नीले और सफेद रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल वाले काले ट्राउजर कैरी किए हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं
आमिर खान ने महाराज जी को लगाया गले
मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें आमिर खान उत्साह के साथ जगद्गुरु महाराज जी की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया और फिर आमिर ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद आमिर को महाराज जी के साथ उनकी कार तक जाते हुए देखा गया। कार के पास पहुंचने के बाद आमिर ने हाथ जोड़कर उन्हें विदाई दी।
पपराजी ने भी पूछा- ‘कुछ कार्यक्रम है?’
मुलाकात के दौरान वहां मौजूद एक पपराजी ने जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज जी से सवाल करते हुए पूछा, ‘क्या होने वाला है? कुछ कार्यक्रम है?’ आमिर और जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज जी की यह पहली मुलाकात बताई जा रही है। इससे पहले दोनों की मुलाकात के दौरान महाराज जी ने आमिर से अपनी फिल्मों के जरिए धर्म का प्रचार करने को कहा था।
वर्क फ्रंट पर आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर आशुतोष गोवारिकर की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘ललकारा’ के लिए एक और बड़े शारीरिक बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट की कहानी पर आधारित होगी ‘ललकारा’
‘ललकारा’ को पीयूष गुप्ता और नीरज सिंह ने लिखा है और फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट की दुनिया पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि फिल्म की पूरी कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें प्रतिद्वंद्विता, दोस्ती और देशभक्ति जैसे पहलुओं को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट से जुड़े शुरुआती दौर के लोगों में से एक के अनुभवों के जरिए विभाजन के बाद के हालात को भी दिखाएगी।









