Advertisement

बाइक से घर लौट रहा था ड्रायवर, पिक अप ने मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटा

गोयला-ढाबला फंटा के बीच हादसा, चालक हुआ फरार

Advertisement

उज्जैन। घर लौट रहे एक ड्राइवर की बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उसने बाइक को 100 मीटर दूर तक घसीटा। मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। भैरवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। ।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेला में रहने वाला 32 वर्षीय कालू पिता हेमा डंपर चलाता था। गुरुवार रात मंगरोला में डंपर खड़ा करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। गोयला-ढाबला फंटा के बीच सामने से आ रहे धनिया से भरे पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पिकअप के अगले हिस्से में अटक गई और कालू भी फंस गया।

Advertisement

बावजूद इसके ड्राइवर ने अपना वाहन नहीं रोका और 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। जब बाइक पिकअप से नहीं निकली तो ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजन ने बताया कि कालू के दो बच्चे हैं। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। उसकी मृत्यु के बाद परिजन के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। भैरवगढ़ पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें