Advertisement

करणी सेना पदाधिकारी हत्या मामले में फरार 7 आरोपियों पर इनाम घोषित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष राहुल दरबार और ढाबा संचालक जितेंद्र ठाकुर की हत्या के मामले में फरार सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। इनका पता बताने वाले या गिरफ्तारी में मदद करने वालों को पुलिस १० हजार रु. का इनाम देगी।

Advertisement

दरअसल, कानीपुरा रोड पर स्थिल लक्की ढाबे पर सोनू बंजारा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को मार डाला था। यह घटना 26-27 अगस्त को हुई थी। एक महीने बाद भी मुख्य आरोपी और छह अन्य आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा ने इनाम घोषित करने का फैसला किया है। यह इनाम पंवासा निवासी अभिषेकसिंह, विशाल , बिट्टू उर्फ प्रियांशु तिवारी, राकेश, शंकरपुर के सोनू बंजारा और नानाखेड़ा के विशाल सांडिया के लिए घोषित किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है आरोपियों के बारे में उनके पास कोई सूचना है तो वह इनकी गिरफ्तारी में मदद करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें