इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में युवती से छेड़छाड़

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही युवती से बदमाश ने छेड़छाड़ की जिसकी रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई है। भांडनेर दतिया में रहने वाली 24 वर्षीय युवती 25 सितम्बर को इंदौर से ग्वालियर के लिये रतलाम-भिंड इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रही थी।
Advertisement
इसी कोच की दूसरी सीट पर राघवेन्द्र नामक यात्री बैठा था। ट्रेन में देवास-उज्जैन के बीच उक्त यात्री युवती की सामने वाली सीट पर आकर बैठ गया और अश्लील इशारे करने लगा। युवती इस दौरान अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर रही थी। राघवेन्द्र की हरकत देख उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया और जीआरपी में इसकी शिकायत की। पुलिस ने यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
Advertisement









