Advertisement

मानसून विदाई की ओर, जल्द शुरू हो जाएगी ठंड

दिन-रात के तापमान में अंतर, अक्टूबर में बदलेगा मौसम का मिजाज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अगले चार पांच दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी। आगामी दिनों में बादल नहीं छाए तो आसमान साफ होने के बाद शीत ऋतु की ठंड शुरू हो जाएगी। सूर्यदेव दक्षिणायन हो चुके हैं और अब धरती पर सूर्य की किरणें तिरछी पड़ेगी जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी और बादल नहीं छाए तो रातें भी ठंडी होने लगेंगी।

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया अभी दक्षिण-पश्चिम की हवा चल रही है और बादलों के कारण तापमान बढ़ा हुआ है और दिन में गरमी महसूस हो रही है। आसमान साफ होने के बाद अक्टूबर के सेकंड हाफ में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी तो रात का तापमान तेजी से कम होगा। दिन और रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री का अंतर आना सामान्य बात है।

Advertisement

बारिश की संभावना नहीं
बंगाल की खाड़ी से बना ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश से होता हुआ दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ चला गया है। पूर्वी मध्यप्रदेश में इस सिस्टम के कारण अच्छी बारिश तथा इसके असर के कारण मध्यप्रदेश के दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में हल्की बारिश हुई है। परंतु पश्चिमी मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर नीमच क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर के पहाड़ों से आती है ठंड
मौसम विज्ञानी चक्रवर्ती ने बताया अक्टूबर से दिसंबर-जनवरी तक उत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बनता रहता है जिससे वहां बर्फबारी होती है। बारिश का मौसम खत्म होने पर आसमान साफ होगा हवा में नमी भी खत्म हो जाएगी जिससे हवा शुष्क रहेगी। उत्तर-पूर्वी शुष्क हवा चलने से ठंड बढ़ेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें