Advertisement

एल्डरमैन मधुकर राव का शपथ के चार दिन बाद निधन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब सवा दो महीने पहले एल्डरमैन बने मधुकर राव (49)का शपथ लेने के चार दिन बाद ही निधन हो गया। मुनिनगर के रहने वाले राव ने 24 सितंबर को ही शपथ ली थी। सोमवार को उन्हें अचानक हार्टअटैक आया, परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। राव की गिनती समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं में होती थी।

Advertisement

वे पार्टी के लिए जी-जान से लगे रहते थे। एक निजी कंपनी में काम करने वाले राव एल्डरमैन होने के साथ पार्टी के दीनदयाल मंडल के महामंत्री भी थे। शव यात्रा मंगलवार सुबह मुनिनगर स्थित उनके आवास से निकली। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए। चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार के दौरान भी काफी लोग उपस्थित थे। शोकसभा में लोगों ने पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया। वे अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। बेटा पुणे में म्यूजिशियन है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें