Popup Image
Advertisement

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर में मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Advertisement

दो दिन पहले रखा था नौकर, वारदात के बाद से गायब

प्रारंभिक जांच में पुलिस का शक घर में काम करने वाले एक नए नौकर पर है। बताया जा रहा है कि राकेश अग्रवाल ने करीब 2 दिन पहले ही उसे काम पर रखा था। हत्या के बाद से नौकर गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी उसकी भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Advertisement

घर में मिला शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस के मुताबिक राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित घर में रहते थे। घर के अंदर उनका शव मिलने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

नौकर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच टीम हत्या के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और संदिग्ध नौकर की भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या से जुड़े घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें