Popup Image
Advertisement

जब परिजन ने दरवाजा खोला तो चीख उठे….

पति-पत्नी झगड़े, पति बाइक से चला गया, मोबाइल घर पर छोड़ गया

Advertisement

पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा

मायके वालों ने कहा, यह हत्या है, शरीर पर चोट के निशान भी बताए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। मल्हार धूनी क्षेत्र में रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद के कुछ देर बाद 32 वर्षीय प्रीति चौहान किचन में बेसुध मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति गोविंद सिंह चौहान बाइक लेकर घर से निकल गया और लौटकर नहीं आया। खास बात यह कि वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया। प्रीति के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताडऩा और हत्या का आरोप लगाया है। परिजन ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। अब रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

प्रीति के अंकल संजय कुमार सोलंकी के मुताबिक घटना से रविवार सुबह करीब 10.30 बजे उनकी प्रीति से फोन पर बात हुई थी। उसने पति और अन्य लोगों से विवाद की जानकारी दी थी। साथ ही साड़ी जलाने की बात भी कही थी। अंकल ने उसे थाने जाकर शिकायत करने की सलाह दी थी। इसके कुछ ही देर बाद प्रीति की मौत की सूचना मिली। उसकी मां अंजू बाई ने बताया कि शनिवार रात बेटी से बात हुई थी। रविवार सुबह फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।

Advertisement

दोनों किचन में गए, दरवाजा अंदर से बंद किया था
प्रीति के ससुर के अनुसार, गोविंद और प्रीति करीब छह महीने से अलग रहकर खाना बनाते थे। शनिवार रात दोनों में विवाद हुआ था। रविवार सुबह करीब 10.30 से 11 बजे फिर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों किचन में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोविंद बाहर आया और बाइक लेकर निकल गया। इसके बाद प्रीति की कोई आवाज नहीं आई। परिजन ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फर्श पर बेसुध पड़ी थी।

शरीर पर चोट के निशान बताए, अस्पताल में हंगामा
प्रीति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इंदौर के विजय नगर क्षेत्र से उसकी मां और अन्य रिश्तेदार देवास पहुंचे। शव देखकर मायके पक्ष ने गाल, हाथ, गले और मुंह पर चोट के निशान होने की बात कही और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। आक्रोश को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल बुलाया गया।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी पति की तलाश जारी
प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले गोविंद चौहान से हुई थी। शुरुआत में दोनों सास-ससुर के साथ रहते थे, बाद में अलग रहने लगे। लेकिन एक ही मकान में रहते थे। घटना के बाद से गोविंद का पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी कार्रवाई
ग्रामीण तहसीलदार सोनम ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें