Popup Image
Advertisement

कार के बोनट में सांप को देखकर परिवार के उड़े होश

देवास। ग्रीन वैली कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार के इंजन में करीब 4 फीट लंबा सांप मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार ने कार का बोनट खोला तो सांप इंजन के ऊपरी हिस्से में बैठा दिखाई दिया। बताया गया कि सांप कार के पिछले टायर के रास्ते अंदर घुसकर इंजन तक पहुंचा था।

Advertisement

सांप दिखाई देने पर परिवार ने तत्काल सर्प मित्र शाहिद अली को सूचना दी। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार का बोनट खुलवाकर इंजन की जांच की। सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया गया तो वह इंजन के अंदर की ओर जाने लगा। करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद सर्प मित्रों ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्प मित्र अली ने बताया कि सांप करीब 4 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था। उन्होंने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं होता। सांप इंजन के ऊपरी हिस्से में ही बैठा हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें