10 घंटे बाद निकला निनोरा खदान के गड्ढे से डूबे किशोर का शव

70 फीट की गहराई में फंसा था
उज्जैन। निनोरा खदान के गड्ढे में 70 फीट की गहराई में फंसे किशोर का शव आखिरकार एसडीईआरएफ टीम ने 10 घंटे के प्रयास के बाद सोमवार को निकाल लिया।
दरअसल, नवाखेड़ा का रहने वाला 15 साल का दीपक राठौर रविवार दोपहर मवेशी चराने जंगल गया था। गर्मी ज्यादा होने से वह खदान के गहरे गड्ढे में जमा पानी में नहाने उतरा था और डूब गया था। एसडीईआरएफ की छह सदस्यीय टीम ने सोमवार को ही करीब ४ घंटे तक उसे खोजने की ख्ूाब कोशिश की थी लेकिन रात में रेस्क्यू रोक दिया था। सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू हुआ और छह घंटे बाद शव निकाल लिया गया।
डीप डाइविंग कर पता लगाया: डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट ने बताया कि गड्ढा 70 फीट गहरा था। ऐसे में डीप डाइविंग का सहारा लिया गया। उपकरणों की वजह से सही लोकेशन तलाशी गई और दोपहर करीब 2 बजे शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लेने वाले जवानों को कमांडेंट ने पुरस्कृत किया है।
View this post on Instagram









