बंद कमरे में लगाई फांसी, कारण साफ नहीं

उज्जैन। किशनपुरा में मंगलवार शाम एक युवती ने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। माधवनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार किशनपुरा की रहने वाली 29 वर्षीय सुमन पिता कमल गोठवाल ने मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
Advertisement









