हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल 10 तक आगरा फोर्ट रूट से चलेगी

उज्जैन। उत्तर मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा खंड के मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
Advertisement
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया हजरत निजामुद्दीन से 10 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर ट्रेन परिवर्तित मार्ग हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा फोर्ट-बयाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग के कारण इस ट्रेन का मथुरा एवं भरतपुर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं रहेगा।
Advertisement









