Popup Image
Advertisement

3 की परमिशन जारी, 6 की अभी भी बाकी

पेड गरबों की अनुमति को लेकर संशय बरकरार

Advertisement

अनुमति नहीं मिलने वाले आयोजक गरबा फ्री करने पर कर रहे विचार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नवरात्र में शहर में होने वाले 9 पेड गरबों की अनुमति को लेकर सोमवार को भी संशय बना रहा। इनमें से तीन की परमिशन जारी होने की जानकारी है तो 6 की नहीं। अनुमति नहीं मिलने वाले आयोजक अपना गरबा फ्री करने का प्लान कर रहे हैं। आज शाम तक वह फैसला ले सकते हैं। हालांकि परमिशन हासिल करने वाले आयोजक भी पूरी तरह श्योर नहीं हैं।

Advertisement

दरअसल, हिंदू जागरण मंच ने शहर में पेड गरबे नहीं होने देने का ऐलान किया है। इसी के चलते अनुमति देने में टालमटोल की जा रही है। शहर में छह स्थानों पर ९ जगह पेड गरबा प्रस्तावित हैं। सोमवार को इनमे से तीन गरबा रास (मित्तल वाटिका), डांडिया बीटस (राजाराम रिसोर्ट) और गरबा उत्सव (राजमहल) की अनुमति जारी हो गई। शेष छह गरबों को अनुमति मिलेगी या नहीं, इसे लेकर दोपहर तक स्थिति साफ नहीं हुई थी। ऐसे में इनके आयोजक गरबा फ्री करने की सोच रहे हैं।

यह है गरबे का अर्थशास्त्र

Advertisement

पेड गरबों का अर्थशास्त्र एकदम अलग है। यह फेम के साथ पैसा भी खूब देता है। एक आयोजन पर 15 से 35 लाख रुपए तक खर्च होते हैं, जबकि टिकट या पास बेचकर इसकी तुलना में दो से तीन गुना कमाई होती है।

आयोजन का खर्च

आयोजक को गरबा आयोजन में वैन्यू, सिक्योरिटी, डीजे-साउंड, एंकरिंग, लाइट्स, सिंगर, टेंट डेकोरेशन, प्रमोशन और गिफ्टस पर राशि खर्च करनी पड़ती है।

गरबे में कमाई
गरबे में कमाई का सबसे बड़ा जरिया टिकट और स्पांसर होते हैं। कुछ लोग अपने प्रयास से डोनेशन भी लेते हैं। फूड स्टॉल से भी कमाई होती है।

धर्म की यह एक अलग अर्थ व्यवस्था
धर्म की यह एक अलग इकोनॉमी है, जो कमाई और फेम दोनों देती है। नवरात्र के नौ दिन में करीब 1 हजार से अधिक लोगों को अतिरिक्त काम मिलता है। इनमें बाउंसर , दिहाड़ी करने वाले भी शािमल होते हैं। एक बाउंसर के लिए 1 हजार से लेकर 1500 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

आयोजकों ने क्या कहा

 परमिशन होने की जानकारी मिली है, जब तक अनुमति हाथ में नहीं आ जाए , कुछ नहीं कहा जा सकता।
साहिल मालवीय, गरबा उत्सव, राजमहल

 हमारी सहित सभी को परमिशन जारी होने की जानकारी है।
हर्षवर्धन राणे, गरबा रास मित्तल एवेन्यू

ये आयोजक परेशान

आज तक परमिशन नहीं हुई है। अगर शाम तक अनुमति नहीं आई तो हम अपने गरबे फ्री कर देंगे।
निशित चांदवानी, शुभारंभ, आस्था गार्डन

अब तक परमिशन नहीं आई है। अगर अनुमति नहीं मिली तो बड़ा नुकसान होगा।
अभिषेक ब्रूट, अवंतिका नाइटस, राजाराम

अभी तक स्थिति साफ नहीं है। अगर अनुमति नहीं हुई तो गरबा फ्री किया जा सकता है।
दीपक सिंह, रॉक एंड रोल आस्था गार्डन

उज्जैन में गरबा आयोजन की पूरी लिस्ट

गरबा आयोजन तारीख वेन्यू
केसरिया रास 13, 14, 15 अक्टूबर मित्तल एवेन्यू
गरबा रास 16, 17, 18, 19 अक्टूबर मित्तल एवेन्यू
डांडिया बीट्स 13, 14, 15 अक्टूबर राजाराम रिसोर्ट
अवंतिका नाइट्स 16, 17, 18 अक्टूबर राजाराम रिसोर्ट
शुभारंभ 14, 15 अक्टूबर आस्था गार्डन
रॉक एंड रोल 16, 17, 18 अक्टूबर आस्था गार्डन
अवंतिका रास 15, 16 अक्टूबर परमेश्वरी गार्डन
ए हालो 15, 16, 17 अक्टूबर राजाराम रिसोर्ट के सामने
गरबा उत्सव 15, 16, 17 अक्टूबर राजमहल रिसोर्ट

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें