Popup Image
Advertisement

कारोबारियों ने पटनीबाजार और सराफा बंद रखकर जताया विरोध

चौड़ीकरण की सीमा से व्यापारी नाराज, 4-4 मीटर पर लगे निशान

Advertisement

तोडफ़ोड़ के बजाय ई-रिक्शा चालकों पर अंकुश लगाने की मांग की

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल चौराहा से कमरी मार्ग तक 15 मीटर चौड़े होने वाले रोड की चौड़ाई को लेकर पटनीबाजार-गुदरी चौराहा के व्यापारियों न सोमवार को मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कारोबार बंद रखकर विरोध जताया। सीजन में बाजार बंद होने से ग्राहक भी मायूस होकर लौटे। व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि चौड़ीकरण करने के बजाय प्रशासन को यहां ट्रैफिक व्यवस्थित करना चाहिए।

Advertisement

दरअसल, शनिवार रात एकाएक इस सड़क के दोनों ओर स्थित भवनों को तोडऩे के लिए 4-4 मीटर पर निशान लगाए गए थे। सुबह बाजार खुलते ही व्यापारी भड़क गए थे और उन्होंने निगम सभापति कलावती यादव से मिलकर अपनी बात रखी थी। चौड़ाई कम नहीं करने पर उन्होंने सोमवार से बाजार बंद रखने का ऐलान किया था, ऐसा उन्होंने कर भी दिखाया।

महाकाल चौराहा, गुदरी , पटनीबाजार से लेकर गोपाल मंदिर तक बाजार सुबह से ही बंद रहा। व्यापार रहवासी महासंघ ने अनिश्चित कालीन बंद का आह्वान किया है। पटनी बाजार में सराफा, बर्तन की दुकानें हैं। इन दुकानों के सामने ही फूल-माला वाले भी दुकान लगाते हैं। सोमवार को फूल विक्रेताओं ने तो दुकानें खोलीं लेकिन बाकी दुकानें बंद रहीं।

Advertisement

पूजा सामग्री की दुकानें खुलीं लेकिन बर्तन बाजार पूरी तरह बंद रहा। हालांकि क्षेत्र में ट्रैफिक रोजाना की ही तरह चलता रहा। व्यापारियों ने बताया कि यह सड़क 40 फीट चौड़ी है। पूरे शहर में 50 फीट चौड़ी सड़क बन रही हैं परंतु पटनी बाजार में चौड़ाई 68 फीट रखी जा रही है। शनिवार रात सड़क के दोनों और 4-4 मीटर तक मकान-दुकान तोडऩे के लिए निशान लगाए, यह ठीक बात नहीं है।

70 फीसदी का कारोबार प्रभावित होने की आशंका
चौड़ीकरण से क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत व्यापारियों के प्रतिष्ठान पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। टेंडर निकलने के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि बीच का रास्ता निकाला जाएगा और सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। सराफा व्यापारी प्रशांत सोनी ने कहा कि यहां ट्रैफिक व्यवस्थित करने की जरूरत है। मकान तोडऩे की नहीं। ई-रिक्शा से दिनभर जाम लगता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें