कुलदीप, तिलक और विवेक प्रसाद ने किए महाकाल दर्शन

क्रिकेट और हॉकी खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे
Advertisement
उज्जैन। बाबा महाकाल के दरबार में सोमवार को खेल जगत की हस्तियों ने माथा टेका। भारतीय क्रिकेट टीम के कुलदीप यादव, तिलक वर्मा और हॉकी टीम के सदस्य विवेक प्रसाद ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
मीडिया से कुलदीप ने कहा कि भारत स्पोट्र्स में लगातार आगे बढ़ता रहे, बाबा से यह प्रार्थना की है। यादव के मुताबिक हम अगले मैच और अगले साल आने वाले वल्र्डकप को जीतने की प्रार्थना की है। हालांकि उन्होंने कहा कि वल्र्डकप से पहले वे बाबा के दर्शन करने फिर आएंगे।
Advertisement
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक प्रसाद ने बताया कि हर बड़े कॉम्पिटिशन के पहले वे बाबा के दरबार में आते हैं। इस बार एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर आभार जताने आया हूं।
Advertisement









