उधना-जयनगर के बीच दो स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने उधना-जयनगर के बीच दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अक्टूबर में उधना- जयनगर के बीच यह ट्रेन दो फेरे लगाएंगी।
पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया ट्रेन 09073 उधना-जयनगर स्पेशल 18 एवं 25 अक्टूबर को चलेगी। यह उधना से सुबह 9.50 बजे शुरू होगी और इसी दिन रात 9:05 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशनर पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09074 20 एवं 27 अक्टूबर को जयनगर से सुबह 9.00 बजे चलेगी।
यह 21 एवं 28 अक्टूबर को रात 9:45 बजे उज्जैन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर स्पेशल 18 एवं 25 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे उधना से चलेगी। यह 19 एवं 26 अक्टूबर को रात 1.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09072 जयनगर – उधना अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल 20 एवं 27 अक्टूबर को दोपहर 01:30 बजे जयनगर से रवाना होगी। यह अगले दिन 21 एवं 28 अक्टूबर को रात 11:15 बजे उज्जैन पहुंचेगी।









