Popup Image
Advertisement

महाकाल दर्शन के दौरान परिवार से बिछड़ी महिला, पुलिस ने मिलवाया

उज्जैन। जयपुर से परिवार के साथ दर्शन करने आई एक महिला बिछड़ गई। मानसिक दिव्यांग महिला को पुलिस ने तकनीक और संपर्क के जरिये फिर से परिवार तक पहुंचा दिया। जयपुर की चौमूं तहसील के इटावा भोपजी की रहने वाली 38 साल की महिमा चावरिया परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर आई थीं।

Advertisement

महाकाल लोक में वह परिजनों से बिछड़ गईं। महिमा के बिछडऩे पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया, जब पता नहीं चला तो वे थाने पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने उनसे फोटो लेकर अलग-अलग वाट्स एप ग्रुप में प्रसारित किए। इतना ही नहीं महाकाल लोक और मंदिर में सूचना भी जारी की। इसका नतीजा यह निकला कि महिला सकुशल मिल गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें