Popup Image
Advertisement

इंदौर में बेकाबू चार्टर्ड बस ढाबे की दीवार तोड़ किचन में घुसी

धार रोड पर सुबह 7 बजे हादसा, ड्राइवर गंभीर घायल; ढाबा बंद होने से टला बड़ा हादसा

Advertisement

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। धार से इंदौर आ रही चार्टर्ड बस पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी। बस ढाबे की दीवार तोड़ते हुए सीधे किचन के अंदर पहुंच गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय ढाबा बंद था।

पेट्रोल पंप के पास बिगड़ा बस का संतुलन

Advertisement

चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे धार की ओर से आ रही चार्टर्ड बस धार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज गति से बेकाबू हुई बस सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार के बीच यात्रियों को निकाला

Advertisement

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। गंभीर रूप से घायल बस चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हल्की चोटें आने वाले यात्रियों को भी बाहर निकाला गया। हादसे के बाद यात्री दूसरे वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

ढाबे में सो रहे थे कर्मचारी

हादसे के समय ढाबा बंद था, लेकिन अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे। टक्कर की तेज आवाज सुनकर कर्मचारी बाहर आ गए। आम दिनों में इस ढाबे पर दिन और रात में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि हादसा व्यस्त समय में होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बस चालक और कंडक्टर के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें