Popup Image
Advertisement

बुलेट के साइलेंसर में भी पटाखे की आवाज चौराहे पर पकड़ाकर कान में सुनवाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुलेट में पटाखे वाला साइलेंसर लेकर घूमने वाले एक वाहन चालक की शामत आ गई। पुलिस ने उसे पकड़ा। बुलेट स्टार्ट की और साइलेंसर के सामने उसके कान करवाकर साइलेंसर के पटाखे की आवाज सुनवाई। कानफोडू शोर चालक एक मिनट भी सहन नहीं कर पाया। उसने माफी मांगी और ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिया।

Advertisement

दरअसल, यह बाइक सवार फ्रीगंज के सिद्धिविनायक टॉवर के पास से तेज रफ्तार में कानफोडू शोर करता हुआ जा रहा था। टीआई गजेंद्र पचौरिया और उनकी टीम यहां जांच कर रही थी। उसने युवक को रोका और बुलेट खड़ी करवाई। आम आदमी को शोर से होने वाली परेशानी का सबक सिखाने के लिए युवक को जमीन पर बैठाया गया और साइलेंसर के सामने उसके कान करके बुलेट का एक्सीलेटर कई बार दबाया गया। यह आवाज चालक एक मिनट भी नहीं सुन सका। आखिर में उसने माफी मांगी तो उसे छोड़ा गया। युवक ने एक वीडियो भी पोस्ट किया और इसमें माफी मांगी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें